बूंदी: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान दल हुए रवाना कल होगा मतदान
Bundi, Bundi | Apr 25, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के तहत शुक्रवार को होने वाले कोटा बूंदी लोकसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव के तहत बूंदी जिले के 906 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव के लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद सीनियर हाई सेकेंडरी स्कूल से मतदान दलों को रवाना किया गया। बूंदी जिले के हिंडोली, बूंदी व केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को सामग्री देकर रवाना किया गया।