बूंदी: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव ड्यूटी में नियुक्त 149 कार्मिकों ने किया मतदान
Bundi, Bundi | Apr 25, 2024 लोकसभा आम चुनाव 2024 में नियुक्त कार्मिकों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी में स्थापित सुविधा केन्द्र में फेसिलिटेशन सेंटर पर पहुंचकर पोस्टल बैलेट से मतदान किया। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में डाकमत पत्र आवेदनकर्ता में से 149 कार्मिकों ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। जिले में 26 अप्रैल को मतदान दिवस मनाया जाएगा।