बूंदी: हायर सैकेण्डरी स्कूल में जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान दल रवानगी स्थल का निरीक्षण
Bundi, Bundi | Apr 24, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने बुधवार को बूंदी के हायर सैकेण्डरी स्कूल परिसर में बनाए गए मतदान रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। पार्किंग व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी एवं वापसी, सुरक्षा संबंधी सहित अन्य चुनाव कार्यो की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पांडाल में पेयजल की उचित व्यवस्था रखी जावे।