धनौरा: मंडी धनौरा समाधान दिवस में गैस उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, अधिकारियों से की गई शिकायत
मंडी धनौरा में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में बछरायूं इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराईं। बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस आपूर्ति में बाधा और ई-केवाईसी प्रक्रिया में टालमटोल से परेशान थे। एजेंसी की अव्यवस्थाओं को लेकर आधा दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। एजेंसी की कार्यप्रणाली से विशेष रूप से बुजुर्ग उपभोक्ता प्रभावित हो रहे।