गाज़ीपुर: गाजीपुर पुलिस ने मुस्लिम महिला बनकर चैन स्नैचिंग करने वाली शातिर अभियुक्ता को दबोचा, बरामद की गई छीनी गई चेन
गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छिनैती के मामले में एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से छीनी गई सफेद धातु की चैन भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस...