कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर तवा ब्रिज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का गुरुवार को सख्ती से पालन कराया गया। ब्रिज के दोनों ओर राजस्व अमले की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे निगरानी करेगा साथ ही प्रशासन ने वाहन चालकों से प्रतिबंध का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।