नवाबगंज: बाराबंकी में भिंडी-चावल के बदले ठीक हुई खिलौना कार, मासूमियत ने जीता दिल
बाराबंकी के गोकुल नगर में एक मासूम बच्चे की सादगी और निश्छलता ने सबका दिल जीत लिया। खिलौना कार खराब होने पर छोटा सा नैतिक उसे लेकर कार एसेसरीज की दुकान पर पहुंच गया और दुकानदार से बोला, "अंकल, पैसे नहीं हैं... आप मेरी कार ठीक कर दीजिए, बदले में मम्मी का बनाया खाना खिला देंगे।" बच्चे की मासूम बात सुनकर दुकानदार नीरज वर्मा ने कार की जांच की।