धार: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जेतपुरा स्कूल में हुआ पौधारोपण।
Dhar, Dhar | Jul 12, 2025 एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जेतपुरा स्कूल में हुआ पौधारोपण।ग्राम जेतपुरा के शासकीय स्कूल में शनिवार शाम 4:00 बजे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के पूर्व उपसरपंच बहादुर सिंह सोलंकी, स्कूल स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्कूली बच्चों ने मिलकर परिसर में पौधे लगाए।