कलान: थाना कलान क्षेत्र में नाबालिग अपहरण प्रकरण में पीड़िता को बरामद किया गया, बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया
शाहजहांपुर के थाना कलान पुलिस को नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। 13 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने 21 अप्रैल को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।