घाटमपुर: मझावन गांव में समर्सिबल लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ विवाद युवक ने बुजुर्ग के सीने में मारी लात हुईमौत
बिधनू थाना के मझावन गाँव में समर्सिबल लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया।विवाद में युवक ने बुजुर्ग के सीने में लात मार दी।जिससे बुजुर्ग गश खाकर गिर गया।परिजन आनन फानन बुजुर्ग को लेकर बिधनू सीएचसी पहुंचे,जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ बुजुर्ग के शव को PM हाउस भेज दिया है