डीग: एकादशी पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमार्थीयों की सेवा में जुटा स्वास्थ्य विभाग
Deeg, Bharatpur | May 26, 2026 अधिक मास के पावन अवसर पर चल रही ब्रज चौरासी कोस पैदल परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित प्याऊ पर सीएमएचओ डीग डॉ. विजय सिंघल के सानिध्य में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिक्रमार्थियों को ठंडाई एवं ओआरएस वितरित किए।