भगवानपुर: बेगूसराय के लाल कविराज ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, चंदौर में दीपावली जैसा जश्न; विधायक ने किया सम्मानित
भगवानपुर प्रखंड के चंदौर गांव के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। गांव के होनहार युवा एवं भाजपा नेता बलराम सिंह के 21 वर्षीय पुत्र कविराज ने 36वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के जूनियर एवं सीनियर वर्ग में ग्रुप गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि भगवानपुर प्रखंड और पूरे बेगूसराय जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन कर दिया।