फतुहा: सम्मसपुर स्थित श्मशान घाट से 32 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
Fatwah, Patna | May 3, 2026 सम्मसपुर स्थित श्मशान घाट से एक 32 वर्षीय युवक लापता हो गया है। लापता युवक दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा गांव निवासी अशोक कुमार है। अशोक कुमार अपने किसी परिचित के दाह संस्कार में सम्मसपुर शमशान घाट आया था। परिजन अपनी स्तर से खोजबीन किया है। लेकिन कुछ भी अता-पता नहीं चलने के बाद नदी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। नदी थाना पुलिस छानबीन मे जुटी है।