खिरकिया: खिरकिया और ज़िलेवासियों के लिए वन विभाग की सलाह: जंगल में सतर्क रहें, अकेले न जाएँ
Khirkiya, Harda | Apr 14, 2026 आज 14 अप्रैल शाम 5 बजे वनमंडलाधिकारी ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की कमी के कारण वन्यजीव जंगल से बाहर या आसपास के क्षेत्रों में अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में वनोपज संग्रहण के दौरान ग्रामीणों का सामना बाघ, तेंदुआ एवं अन्य वन्यजीवों से होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे जनहानि या घायल होने की घटनाएं हो सकती हैं।