डलमऊ: सुरसना गांव में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, देवर पर दुष्कर्म का आरोप
सोमवार को समय लगभग 6:00 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरसना गांव का एक मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला ने अपने देवर सचिन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।महिला का आरोप है उसके पति की लगभग 1 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।इसके बाद से उसका देवर उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।