उत्तर प्रदेश शासन व जनपद हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। खास सुरक्षा विभाग सहायक आयुक्त रणधीर सिंह के निर्देशन में मिड डे मील योजना के अंतर्गत बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की चेकिंग का अभियान चलाया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रमनपुर में बच्चों को दिए जा रहे भोजन के नमूने लिए गए हैं।