डौण्डीलोहारा: खरखरा केनाल में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, युवक राजनांदगांव से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था
राजनांदगांव के तुलसीपुर निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार ठाकुर अपने तीन दोस्तों के साथ संजारी क्षेत्र स्थित खरखरा डेम के केनाल में पिकनिक मनाने आया था। पिकनिक के बाद सभी प्रवीण नहाने के लिए उतरा था लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।