गुण्डरदेही: गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम कांदुल में दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में डोम शेड निर्माण का भूमिपूजन किया
गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम कांदुल में ग्रामवासियों की बहुप्रतीक्षित दंतेश्वरी मंदिर प्रांगन में डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्राम वासियों को बधाई दिए।विधायक ने कहा कि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना हमारा संकल्प है।जनता की आकांक्षाओं को पूरा समृद्ध गुंडरदेही विधानसभा के निर्माण हेतु हम सतत आगे बढ़ रहें हैं। यह निर्माण कार्य ग्रामीणों के सुगम मंदिर प्रांगण में बैठने की व्यवस्था एवं गांव में होने वाले कार्यक्रम के सुविधा के साथ गांव के आधारभूत विकास को नई गति प्रदान करेगा।