बेगूसराय: तेघरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: एसपी
तेघरा थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि तेघरा थाना को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराते का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने जांच कर इसमें संलिप्त किशन बाबू को गिरफ्तार किया.