बस्ती: थाल्हा पार गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
Basti, Basti | Mar 28, 2025 लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हा पार गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट के मामले में घायल राकेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए सीओ रुधौली ने बताया कि मामले में आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।