बस्ती: हरदिया वाल्टरगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, 1 युवक की मौत
Basti, Basti | Mar 27, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े बंन चौकी अंतर्गत हरदिया वाल्टरगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ टकरा गया। जिससे गंभीर रूप से घायल होने के कारण घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी बड़ेवन अशोक चंद घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।