बस्ती: पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह धीरू पहुंचे बस्ती, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Basti, Basti | Mar 27, 2025 बस्ती पहुंचे पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह धीरू ने कटेश्वर पार्क स्थित कांग्रेस कार्यालय पर की प्रेस वार्ता कर भाजपा प्रदेश सरकार के 8 साल के कार्यकाल को लेकर निशाना साधा है। पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह धीरू ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 8 सालों में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगार सड़कों पर है।