गुण्डरदेही: ग्राम बेलौदी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टूटने वाली नाली का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण का निर्णय
ग्राम बेलौदी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन नाली टूटने पर अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया।समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एसडीओ जीआर पवार, इंजीनियर सत्येंद्र देवांगन और ठेकेदार अंकित साहू ग्राम पंचायत सरपंच कुमुदिनी साहू के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अधिकारियों को नाली की खराब गुणवत्ता और टूटने के कारणों से अवगत कराया।निरीक्षण के बाद यह निर्णय किया गया कि टूटी हुई नाली का निर्माण कार्य फिर से गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाएगा।