मौदहा: अरतरा में पुलिसकर्मियों से अभद्रता और मारपीट के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के अरतरा में पुलिसकर्मियों से अभद्रता व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा गत 15 मई को अपने साथी कर्मचारी कांस्टेबल दीपेन्द्र मौर्य व अरुण यादव के साथ शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में भ्रमणशील थे। इसी दौरान कुछ अराजक तत्व सड़क किनारे शराब पीकर आने-जाने