कुरडेग: कुरडेग कदमटोली बस्ती के पास स्कॉर्पियो ने पुलिया और दीवार को मारी टक्कर, मकान क्षतिग्रस्त
Kurdeg, Simdega | May 26, 2026 कुरडेग कदमटोली बस्ती के पास मंगलवार की शाम 7:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने पुलिया को टक्कर मारने के बाद सामने घर की दीवार को टक्कर मार दी जिससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया ।हालांकि दुर्घटना में किसी को कोई भी चोट नहीं लगी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया चालक तीव्र गति से गाड़ी चला रहा था ।