घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन: 741 मरीजों का उपचार, विधायक गंगा सज्जन उइके ने किया निरीक्षण
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जिले में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के तहत 30 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भूतपूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने निरीक्षण किया।