बिलग्राम: एकघरा गांव में घर में खेल रही दो वर्षीय मासूम की सांप के डसने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम
हरदोई में मल्लावां के राघोपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम एकघरा में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां अपने घर के भीतर खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची रिया को एक जहरीले सांप ने डस लिया।सांप के काटने के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया।