सहदेई बुजुर्ग: सहदेई बुजुर्ग सीएचसी में विदाई सह स्वागत समारोह, डॉ. सुनील केसरी को विदाई, डॉ. पिंटू कुमार पांडे का स्वागत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील केसरी को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवनियुक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पिंटू कुमार पांडे का समारोहपूर्वक स्वागत किया गया।