निवाई: निवाई थाना क्षेत्र के गांव डांगरथल में कृषि कार्य करते समय करंट लगने से दंपति की हुई मृत्यु
Niwai, Tonk | Jun 6, 2026 निवाई थाना क्षेत्र के डांगरथल में कृषि कार्य करने के दौरान शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे कृषि कार्य करने के दौरान विद्युत तार पर पैर रखने से किसान नानक राम शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा अचेत हो गए जिसे बचाने के लिए पत्नी रामरखी ने प्रयास किया तो वह भी मौके पर ही अचेत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची दोनों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। जांच पुलिस कर रही है।