Public App Logo
अवगत कराना है कि दिनांक 20.07.2026 को थाना मझिला पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम तहजीब पुत्र मुजीब उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मझिला जनपद हरदोई का शव गांव के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया फारेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup - Hardoi News