धनघटा: महुली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिले 21 हजार रुपये
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के तहत थाना महुली पुलिस ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए उसके खाते से निकाली गई 21 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है।जानकारी के अनुसार, थाना महुली क्षेत्र के कलान गांव निवासी अखिलेश यादव ने एक गेमिंग ऐप डाउनलोड कर उसमें साइन इन किया था। इसके ब