घुवारा: बड़ामलहरा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार लक्ष्मण रैकवार की मौत, पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की
रविवार रात करीब 11:30 बजे हुए सड़क हादसे में रामटौरिया निवासी 37 वर्षीय लक्ष्मण रैकवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बागेश्वर से घर लौट रहे थे, तभी बड़ामलहरा तहसील के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया।