गुमला: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से विकलांग वृद्ध महिला की मौत, चालक घायल
Gumla, Gumla | Apr 18, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान गोजाबन टोली निवासी मारियाना मिंज के रूप में हुई है। मृतका के भाई सिल्वेस्टर मिंज ने बताया कि मारियाना मिंज विकलांग थीं और पालकोट बाजार में चना बेचकर अपना जीवनयापन करती थीं।