पथरिया: पथरिया में तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरने से युवक की मौत, तीन युवतियां घायल
पथरिया थाना क्षेत्र के सागर रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में साइनखेड़ा निवासी विपिन अहिरवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनीता, प्राची और निकिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। डायल-112 की मदद से सभी को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया।