हैदरनगर: उत्तरी कोयल नहर में पानी छोड़ने की मांग तेज, 12 हजार एकड़ कृषि भूमि को मिलेगा लाभ
खरीफ मौसम की तैयारी के बीच उत्तरी कोयल नहर में पानी छोड़ने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर 3 बजे इस संबंध में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, मेदिनीनगर को पत्र भेजकर भीम बराज, मोहम्मदगंज से उत्तरी कोयल नहर में शीघ्र पानी छोड़े जाने का आग्रह किया है।