बिंदकी: डीघ बंबा मोड़ के समीप अज्ञात कारण से गेहूं के डंठल और भूसे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डीघ बंबा मोड़ के समीप शुक्रवार को दिन में 1 बजे अज्ञात कारण से किसान पप्पू पुत्र पराग निवासी ग्राम भवानीपुर के गेहूं के डंठल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे गेहूं के खेत में रखे भूसे के ढेर में भी आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची आग को बुझाया। 112 नंबर पुलिस भी पहुंची।