लोहरदगा: लोहरदगा सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, अधिकारियों ने दशहरा पर्व शांति और सौहार्द से मनाने का दिया निर्देश
आगामी दशहरा पूजा को लेकर बुधवार शाम करीब 4 : 30 बजे लोहरदगा सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा एवं लोहरदगा सदर अंचल अधिकारी राम नारायण खलखो ने संयुक्त रूप से की।