जांजगीर: जांजगीर में कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टोरेट घेराव के दौरान टूटी बैरिकेटिंग, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जांजगीर-चांपा जिले की बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा लगाए गए पहले बैरिकेड को तोड़ दिया। घेराव कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह और जांजगीर विधायक व्यास कश्यप।