कटनी नगर: कोदो की रोटी खाने से बीमार बच्चों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी
जिले के रीठी तहसील के पौड़ी गाँव मे कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार हो गए जिसमें 6 बच्चे, 3 युवक और 4 महिलाएं शामिल है। बच्चों का हाल जानने कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा आज शनिवार शाम 5:30 मिनट पर जिला अस्पताल पहुँचे थे जहां उन्होने बच्चों का हाल जाना इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन और नगर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए थे।