कटनी नगर: माधव नगर गेट रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
माधव नगर थाना अंतर्गत माधव नगर गेट रोड पर आज शनिवार दोपहर 3 बजे बाइक अनियंत्रित होने से तेवरी निवासी युवक सूरज श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार युवक कॉलेज छूटने के बाद अपने गांव तेवरी वापस जा रहा था इसी दौरान घटना घटित हुई।