कटनी नगर: गायत्री नगर पुलिया के समीप तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक हुआ घायल, मामला दर्ज
कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रोहित नामक युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते युवक घायल हो गया घायल युवक के द्वारा इस बात की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है पुलिस ने ये जानकारी आज शनिवार को चार बजे दी है