झालरापाटन: पीपलोदी स्कूल हादसे में मुआवजे की मांग, 6 दिन से अनशन पर बैठे भील समाज के युवकों ने कलेक्टर के आश्वासन पर खत्म किया धरना
झालावाड़ में पीपलोदी स्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा भील समाज के युवकों का अनशन शनिवार को समाप्त हो गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शाम 6 बजे आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने युवकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। आंदोलनकारी मृतक बच्चों के परिजनों को एक करोड़ रुपए की मांग कर रहे थे,