झालरापाटन: झूपड़िया गांव में सांप के डंसने से विवाहिता की हुई मौत
झालावाड़ के झूपड़िया गांव में शनिवार को सांप के डंसने से 50 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। कोटड़ा गांव की रहने वाली सरदार बाई किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी बेटी के ससुराल झूपड़ियां गांव गई थी जहां उसे सांप ने डंस दिया।