झालरापाटन: काली सिंध थर्मल प्लांट में मजदूर की मौत मामले में परिजनों ने की मुआवजे की मांग
काली सिंध थर्मल प्लांट में मजदूर की मौत का मामला उलझ गया है ,परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े है. लेकिन कंपनी व ठेकेदार मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। जिसके कारण 2 दिन बाद भी शनिवार दोपहर 12:00 तक भी शव पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।गुरुवार शाम को हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी गांव निवासी संजय कुमार (45) की मौत हो गई।