बीकानेर मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर फांटा के पास नगर परिषद का गिनाणी नाला टूटने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे आमजन व वाहन चालक परेशान हैं। स्थानीय दुकानदार ओमप्रकाश शर्मा व प्रेमदास स्वामी ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ।