गोहरगंज: भोजपुर में हनुमान प्रकटोत्सव पर निकली वाहन रैली
भोजपुर में हनुमान प्रकटोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल की स्थानीय इकाई ने एक वाहन रैली का आयोजन किया। यह रैली शाम 4 बजे खेड़ापति माता मंदिर से शुरू हुई और भोपाल स्थित वीएचपी कार्यालय तक जाएगी। रैली में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता भगवा ध्वज लहराते और गदा लिए शामिल हुए। वाहनों पर हनुमान चालीसा के भजन बजते रहे,