बरेली: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने तैयारियों की समीक्षा की, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने की तैयारियों की समीक्षा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।डीआईजी अजय कुमार साहनी ने आज पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए परिक्षेत्र को 08 सुपर जोन, 26 जोन, 78 सेक्टर और 218 सबसेक्टरों में बांटा गया है।