बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बारादरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गौतम कुमार पुत्र सुभाष चंद्र हाल पता ग्राम भरतौल थाना कैंट बरेली मूल पता गायत्री नगर गली नंबर 16 हवाई अड्डा के पास थाना इज्जत नगर जिला बरेली को एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।