कोडरमा: दुर्गा पूजा में भारी बारिश से पंडाल के पास जल जमाव, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
शारदीय नवरात्र के दौरान नवमी के दिन हुई मूसलाधार बारिश ने श्रद्धालुओं की उमंग पर कुछ हद तक असर डाल दिया। लगातार हुई तेज वर्षा से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसका सबसे अधिक असर दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास देखने को मिला। जहां पिछले दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी, वहीं नवमी के अवसर पर कई पंडाल सुनसान नजर आए।