कोडरमा: महाराणा प्रताप चौक के पास जलजमाव से सड़कों पर डूबे कई वाहन
दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार को परिवार संग मेला घूमने निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हुई बारिश के कारण महाराणा प्रताप चौक के समीप नेशनल हाईवे पर पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति इतनी खराब रही कि कई दोपहिया और चारपहिया वाहन आधे से अधिक पानी में डूब गए।